फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित: नाले-नदियां उफान पर, सड़कों पर गिरा मलबा; यातायात बाधित

Sat, 26 Sep 2026 11:40 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

चंपावत जिले में शुक्रवार रात से शुरू हुआ मूसलाधार बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। करीब 17 घंटे से लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है और नाले-नदियां उफान पर हैं।
विज्ञापन
चंपावत में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत जिले में शुक्रवार रात से शुरू हुआ मूसलाधार बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा। करीब 17 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। नाले और नदियां उफान पर हैं। बाटनागाढ़ क्षेत्र में पानी का सैलाब आने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने वाहनों को आवाजाही से रोक दिया। लगातार बारिश के कारण जिले में कई स्थानों पर सड़कों पर मलबा गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ।

विज्ञापन


प्रशासन और पुलिस की ओर से संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। अधिकारियों को फील्ड में रहकर स्थिति पर नजर रखने और बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास जाने से बचने की अपील की है।

पिछले 24 घंटों में टनकपुर में 130 मिमी, बनबसा में 102 मिमी बारिश हुई है। जबकि चंपावत में 84, लोहाघाट में 34, पाटी में 32 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश से एक स्टेट हाईवे बंद हो गया है। शारदा नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है l

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें