फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में भूखों मर रहे हैं किसान

Wed, 20 May 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार को एक साल पूरा हो गया है। चुनाव लड़ते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बड़े-बड़े सब्जबाग दिखाए थे। उन्होंने देश की जनता से ‘अच्छे दिन आने वाले है’ जैसा नारा देकर वोट बटोरे थे और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। एक साल पूरा होने पर हमने मंगलवार को चाय बेचने वालों से बात की, लेकिन वह भी मोदी के कामकाज से संतुष्ट नजर नहीं आए।
विज्ञापन


रोडवेज स्टेशन के पास चाय बेचने वाले दीपक सती का कहना है कि अभी तो मोदी सरकार की शुरुआत ही हुई है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। रोडवेज स्टेशन पर चाय बेचने वाले राहत अली ने कहा कि अब तक मोदी ने कुछ नहीं किया, अब क्या खाक करेंगे। कितने वादे किए थे। अब तक एक भी वादा पूरा नहीं किया। हम पांच भाई हैं, लेकिन अब तक बगैर मकान के रह रहे हैं। यहां सड़क पर चाय बेचता हूं।

पुलिस वाले हर समय लट्ठ लेकर पीछे पड़े रहते हैं। नगर निगम वाले पहले तीन रुपये की पर्ची काटा करते थे अब 25 रुपये लेने लगे हैं। पेट्रोल, डीजल, राशन, दाल सब महंगा हो गया है। 20 साल से गिलास धो रहा हूं। किसी ने एक अदद मकान और दुकान नहीं दी। किसी नेता ने नहीं पूछा। पटेल चौक के चाय विक्रेता केशव जोशी ने कहा कि देश का किसान भूखों मर रहा है और मोदी विदेश के दौरों में मस्त हैं। जितना गुजरात के लिए किया उसका थोड़ा सा भी देश के लिए करते तो देश की तस्वीर बदल जाती। मोदी का भारत स्वच्छ अभियान फेल हो गया है। गंगा सफाई योजना ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें