फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदेड़कर आये थे, फिर डटे अतिक्रमणकारी

Wed, 20 May 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज के शिवनाथपुर में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। 50 हेक्टेयर वन भूमि में अतिक्रमण हो गया और विभाग को खबर ही नहीं लगी, इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है।
विज्ञापन


दरअसल विभाग को कई बार वन्य जीव प्रेमियों के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य जागरूक लोगों ने वन भूमि पर अतिक्रमण की सूचना विभाग को समय पर दी। उसके बावजूद भी अतिक्रमण न हटना और लगातार बढ़ना अब विभाग के लिये सिर दर्द बन गया है। सोमवार को जब टीम के साथ डीएफओ राहुल खुद मौका मुआयना करने पहुंचे तो वह जंगल में आबादी देख हैरत में पड़ गए।

उन्होंने आनन-फानन में बाहरी क्षेत्र का कुछ अतिक्रमण तो हटा दिया, लेकिन उनके जाने के बाद फिर अतिक्रमणकारी वहीं पहुंच गये। इस बाबत डीएफओ राहुल ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने के लिए रणनीति बनाकर कार्रवाई में पुलिस प्रशासन की भी मदद ली जायेगी। जल्द ही शिवनाथपुर के जंगल को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया जायेगा। 
विज्ञापन


ऐसे तो कार्बेट पार्क में भी हो जाएगा कब्जा
हल्द्वानी। तराई पश्चिम वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के जंगल (शिवनाथपुर क्षेत्र) में कब्जेदारों के हौसले बुलंद है। कब्जेदार रेंज से सटे कार्बेट पार्क की सीमा के करीब सवा किलोमीटर पास तक पहुंच चुके हैं। अगर यही हालात रहे तो कार्बेट पार्क में भी कब्जा होना तय है।

तराई पश्चिम वन प्रभाग की आमपोखरा रेंज में लंबे समय से अतिक्रमण हो रहा है। पहले के अधिकारी और फील्ड स्टाफ इससे बेखबर बना रहा। शिवनाथपुर क्षेत्र में कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारी धीरे-धीरे जंगल को साफ कर कब्जा करते जा रहे हैं। इसके बाद वह भूमि को कथित तौर पर लोगों को बेच देते हैं। इस बार 800 बीघा में कब्जेदारों ने जंगल साफ कर कब्जा कर लिया है। अब इसे बेचने की तैयारी की बात सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि पहाड़ से लेकर दूसरी जगहों से ग्राहकों की तलाश की जा रही है, जिनको जमीन बेची जा सके। वन विभाग के लचर रवैये के चलते कब्जेदार कार्बेट पार्क की सीमा तक पहुंच गए हैं और वहां भी कब्जेदारों की निगाह लगी हुई है। अगर यही हालात रहे तो कब्जा होना तय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें