फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में सभासद से अभद्रता का मामला गूंजा, नगर में अवैध हो रही तहबाजारी का किया था विरोध

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। तहबाजारी ठेकेदार के युवकों के सभासद के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर हुई बोर्ड बैठक में हंगामा हुआ। मामले के तूल पकड़ने पर चेयरमैन और ईओ ने ठेकेदार को नोटिस भेजकर माफीनामा मंगाया। तब जाकर मामला शांत हुआ और बैठक में आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पालिका की बोर्ड बैठक में जब तहबाजारी का ठेका देने पर बातचीत शुरू हुई तो सभासद शिवि अग्रवाल ने हंगामा कर दिया और अभद्रता करने का मामला उठाया गया। जनप्रतिनिधि के साथ अभद्रता करने पर अन्य सभासदों ने भी विरोध जताया।
बाद में चेयरमैन और ईओ ने मामले को सुलझाया और बोर्ड बैठक में प्रस्तावित कार्यों को मंजूरी दी। हालांकि बाद में तहबाजारी का ठेका ठेकेदार हेम चंद्र नैनवाल के नाम पर छूटा। दूसरी ओर, तहबाजारी के ठेकेदार हेम चंद्र नैनवाल ने बताया कि सभासद के कुछ लड़कों ने अभद्रता की थी, लेकिन बाद में समझौता हो गया था।
विज्ञापन

तहबाजारी का ठेका ही 31 मार्च को निरस्त हो गया था। बावजूद एक अप्रैल से लेकर पांच अप्रैल तक ठेकेदार के लड़के तहबाजारी की अवैध वसूली करने लगे। इसके विरोध करने पर पांच अप्रैल को उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसकी शिकायत कोतवाली में भी गई थी और बाद में समझौता हो गया।
विज्ञापन

शिवि अग्रवाल, सभासद, वार्ड नंबर 19
ठेकेदार के लड़कों का सभासद शिवि अग्रवाल के साथ विवाद हो गया था, इसे बाद में सुलझाया लिया गया। हंगामा होने जैसी कोई बात ही नहीं है।
भरत त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी
सभासद शिवि अग्रवाल के साथ ठेकेदार के लड़कों ने अभद्र व्यवहार किया था। इस पर बोर्ड बैठक में उन्होंने एतराज किया था। हालांकि मामले को सुलझा लिया गया।
मोहम्मद अकरम, चेयरमैन नगरपालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें