फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह विदेशी नागरिक स्वदेश जाने के लिए रवाना

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल जिले से छह विदेशी नागरिक जांच कराने के बाद शुक्रवार को स्वदेश जाने के लिए दिल्ली रवाना हो गए। जांच कराने के बाद उनके दिलों में कोरोना का खौफ नहीं था। अभी भी जिले में 80 विदेशी नागरिक मौजूद हैं।
विज्ञापन

विश्व के कई देशों में कोरोना वायरस की महामारी तेजी के साथ फैली है।
पता चला कि जिला प्रशासन की स्वास्थ्य टीम से जांच कराने के बाद विदेशी बेखौफ हो गए। उन्होंने अपने अपने घर जाने के लिए दूतावासों से संपर्क किया। दूतावासों से अनुमति मिलने के बाद सभी छह नागरिक जाने को तैयार हो गए। उनको दिल्ली लेकर जाने के लिए वाहन भी उपलब्ध हो गए थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार डेनमार्क के तीन नागरिक सतौली मुक्तेश्वर के आसपास रहते थे। इसके अलावा स्वीडन और आस्ट्रेलिया के एक-एक नागरिक हिमायल फार्म और नार्वे का एक नागरिक दो गांव स्थित रिजॉर्ट में रहता था। अभी भी जिले के हैड़ाखान आश्रम, भीमताल, कालाढूंगी के पास, रामनगर में करीब 80 विदेशी नागरिक मौजूद हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए सभी विदेशी नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें