फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में भी जनप्रतिनिधि, चिकित्सक आमने-सामने

Sun, 20 Dec 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी में डाक्टर से मारपीट प्रकरण का असर शनिवार को रामनगर में भी दिखा। जनप्रतिनिधियों ने ब्लाक प्रमुख पर लगे फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा तो प्राइवेट चिकित्सकों ने घटना की निंदा करते हुए अपने क्लीनिक व अस्पताल बंद रखे।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में तहसीलदार के माध्यम से जनप्रतिनिधियों ने सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने ब्लाक प्रमुख और अन्य ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 ज्ञापन देने वालों में राज्य मंत्री पुष्कर दुर्गापाल, छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित लोहनी, शेखर चंद्र, संजय कुमार, वाजिद अली, पूनम, पूजा देवी, इंदर लाल, गोपाल रावत, शिल्पेंद्र बंसल, मुवनेश्वरी, आशा देवी, नरेश कुरिया, किशोर लाल, रोबिन डंगवाल, हर्षवर्धन पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं घटना तोड़फोड़ एवं डाक्टर के साथ मारपीट के विरोध में एईएमए एवं डेंटल एसोसिएशन से जुड़े डाक्टर हड़ताल पर रहे। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई, ताकि डाक्टर निर्भीक, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मरीजों का इलाज कर सकें।

इस दौरान डा. प्रमोद मेहरोत्रा, डा. ब्रजेश अग्रवाल, डा. केसी जोशी, डा. बीके मेहरोत्रा, डा. केके अग्रवाल, डा. वीके तायल, डा. विजय अग्रवाल, डा. अभिषेक अग्रवाल, डा. रीना सिंघल, डा. ऋचा अग्रवाल, डा. विनती अग्रवाल, डा. प्रदीप सिंह, डा. अमित शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें