नैनीताल। नैनीताल में कुत्तों के साथ बिल्लियों व चूहों का आतंक भी बढ़ रहा है। बीते एक साल में बिल्ली के काटने के बाद 348 लोग इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे हैं। चूहों के काटने के मामलों में 61 लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने पहुंचे।
नैनीताल में लंबे समय से लावारिस कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। अब बिल्लियों व चूहों के काटने के मामले भी सामने आ रहे हैं। बीडी पांडे अस्पताल में वर्ष 2025 में बिल्ली के काटने के बाद 348 लोग उपचार के लिए पहुंचे हैं। 61 लोग चूहों के काटने के बाद बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे हैं। इस वर्ष जनवरी में 22 को बिल्लियों और तीन लोगों को चूहों ने काटा है। अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि प्रतिमाह 25 लोग बिल्ली और पांच लोग चूहों के काटने से घायल होकर अस्पताल पहुंचे हैं। संवाद