फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कालाढूंगी में अतिक्रमणकारी खुद ही तोड़ने लगे अवैध कब्जे

Sun, 22 Feb 2026 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। मेथी शाह नाले पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों को चिह्नित कर निशान लगाने के बाद अतिक्रमणकारियों ने खुद ही इसे तोड़ना शुरू कर दिया है। बता दें कि नगर पालिका के वार्ड नंबर एक में बहने वाले मेथी शाह नाले के ऊपर कई लोगों ने अतिक्रमण कर आलीशान घर बना दिए। इसकी शिकायत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने प्रशासन से की थी। प्रशासन ने तीस मकानों को चिह्नित कर उनको 15 दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद अब कुछ लोगों ने खुद ही मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भगत ने कहा कि सभी अतिक्रमण कार्यों ने शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया तो मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

कोट
कुछ लोगों ने अतिक्रमण तोड़ना शुरू कर दिया है। शीघ्र ही सभी लोगों से अतिक्रमण को हटाने को कहा जाएगा। यदि नहीं हटाया गया तो प्रशासन तोड़ना शुरू कर देगा। - अभिनव कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका कालाढूंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें