फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एमबीबीएस छात्रों की रोजाना उपस्थिति का रिकार्ड रखेगा कॉलेज प्रशासन

Sun, 22 Feb 2026 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्रों की उपस्थिति जल्द ही बायोमैट्रिक मशीन से होगी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। काॅलेज में 700 से अधिक स्टूडेंट हैं जिनमें एमबीबीएस के अलावा पैरामेडिकल और नर्सिंग की छात्राएं भी शामिल हैं। स्वास्थ्य निदेशक के औचक दौरे दौरे में मेडिकल के कई छात्र-छात्राएं कक्षा से अनुपस्थित मिले थे। निदेशक ने इस संबंध में उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बता दें कि बीती 14 फरवरी को स्वास्थ्य चिकित्सा निदेशक डॉ. अजय आर्य ने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था। सुबह के समय दो- तीन कक्षाओं में विद्यार्थी मौजूद ही नहीं थे तो कुछ कक्षाओं में छात्र संख्या बहुत कम थी और पढ़ाई नहीं हो रही थी। इसपर उन्होंने बेहद नाराजगी जताई थी। अब व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। प्राचार्य डाॅ. जीएस तितियाल ने बताया कि अभी बायोमैट्रिक मशीनें नहीं लगी हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कक्षाओं में छात्रों की पढ़ाई सुचारू हो और सभी छात्र मौजूद रहें, इसके लिए सभी विभागों के संकाय सदस्यों को छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की रोजाना रिपोर्ट लेने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें