फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Violence: अब्दुल मलिक से पूछताछ में हाथ लगे अहम सुराग, घर से मिले कई स्टांप; एसएसपी ने किया खुलासा

Fri, 01 Mar 2024 05:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

अब्दुल मलिक के घर की कुर्की के दौरान पुलिस को कई दस्तावेज हाथ लगे थे। पुलिस सूत्र बताते हैं कि इनमें कई स्टांप थे। कई स्टांप खाली थे। पुरानी तिथि के खाली स्टांप मिलने की चर्चा भी है। 
विज्ञापन
अब्दुल मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलिक के घर की कुर्की के दौरान पुलिस को कई दस्तावेज हाथ लगे थे। पुलिस सूत्र बताते हैं कि इनमें कई स्टांप थे। कई स्टांप खाली थे। पुरानी तिथि के खाली स्टांप मिलने की चर्चा भी है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उधर पुलिस अब्दुल मलिक और अब्दुल मोईद के खाते खंगाल रही है। खातों से कई ट्रांजेक्शन मिले हैं। पुलिस इन ट्रांजेक्शन के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

अब्दुल मलिक को रिमांड पर लेने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस बीच पुलिस के हाथ कई दस्तावेज लगे हैं। पुलिस उन सुरागों की पुष्टि कर साक्ष्यों को मजबूत करने में लगी है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, यह बात भी सामने आ रही है कि अब्दुल मलिक के घर संपत्ति कुर्क की कार्रवाई के दौरान कुछ स्टांप पेपर भी मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, ये स्टांप पेपर बैक डेट के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: वांटेड ने सात राज्यों में पुलिस को भगाया, फिर सोते समय दबोचा गया; जानें 21 दिन मोईद ने क्या किया

इसके अलावा कई अन्य दस्तावेज पुलिस के हाथ लगे हैं जिनकी जांच शुरू कर दी गई है। दो मार्च को मलिक की रिमांड की अवधि पूरी हो रही है। दो दिन बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

हम पूछताछ कर रहे हैं, जो भी बातें सामने आई हैं उनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए साक्ष्यों को मजबूत किया जा रहा है। कुर्की के दौरान मिले दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

-प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें