हल्द्वानी। शहर में पहली बार आयोजित मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा के नगर भ्रमण और रानीबाग चित्रशिला घाट में मूर्ति विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन हो गया। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
रामलीला मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा ओके होटल, रोडवेज स्टेशन, केमू स्टेशन, रेलवे बाजार, नया बाजार, मीरा मार्ग, सदर बाजार, बरतन बाजार, पटेल चौक होते हुए नैनीताल रोड आवास विकास, टेढ़ी पुलिया, काठगोदाम से रानीबाग पहुंची। रानीबाग चित्रशिला घाट में माता की मूर्तियों को विसर्जित किया गया। हल्द्वानी में पहली बार आयोजित नंदा-सुनंदा महोत्सव के लिए नैनीताल रामसेवक सभा ने 119 साल के इतिहास में पहली बार माता की दिव्य ज्योति दी। दिव्य ज्योति हल्द्वानी के रामलीला मैदान में स्थापित की गई। शोभायात्रा में मां नंदा-सुनंदा इंटरनेशनल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष समीर आर्य, राकेश बहुगुणा, पंकज जायसवाल, प्रमोद भट्ट, ममता आर्य, प्रशांत नेगी, लाखन निगल्टिया, मदन मोहन जोशी, शशि वर्मा, अलका जीना, टोनी आर्य, छवि देव, दीपांशु बोरा, सतेंद्र प्रसाद, अमन शुक्ला, विजय रतवाल समेत तमाम लोग थे।