फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: नौकरी करने में तकलीफ है तो बता दो...सस्पेंस आर्डर तैयार कर देंगे, SSP का वीडियो वायरल

Thu, 18 Sep 2025 10:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

एसएसपी मीणा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलिस कर्मियों से कहते हैं कि जनता के मन से गुंडागर्दी का डर खत्म करना उनका प्राथमिक काम है। साथ ही उन्होंने काम में कोताही बरतने वाले कर्मियों को तत्काल निलंबित करने की चेतावनी दी है।

 
विज्ञापन
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह पुलिस कर्मियों से कहते दिख रहे हैं, जनता के अंदर ये जो गुंडागर्दी का डर पैदा हो गया है वो खत्म होना चाहिए। ये आप लोगों का प्राइमरी काम है। जिन्हें नौकरी करने में तकलीफ है, मुझे बता दो। अभी सस्पेंस आर्डर तैयार कर दूंगा।

विज्ञापन


वीडियो में एसएसपी मीणा ऑपरेशन रोमियो अभियान से पहले पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते दिख रहे हैं। वीडियो नैनीताल का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एसएसपी सभी पुलिस कर्मियों से पूछ रहे हैं कि किसी को कोई दिक्कत परेशानी तो नहीं है। यदि है तो उन्हें अभी बता दें। एसएसपी कह रह हैं कि जिले की कानून व्यवस्था को नहीं बिगड़ने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें