हल्द्वानी। एससी एसटी ओबीसी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने प्रोन्नति को लेकर आरक्षण से छेड़छाड़ किया तो संगठन से जुड़े लोग सड़क पर उतरेंगे। सफाई कर्मचारी 15 मार्च से सफाई कार्य का बहिष्कार करेंगे।
देवभूमि उत्तराखंड के सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, आशू वाल्मीकि, सुनील कुमार, जय आर्या, पार्षद रोहित कुमार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कैबिनेट का निर्णय यदि एससी एसटी के पक्ष में नहीं आता है तो अनिश्चितकालीन बंदी की घोषणा की जाएगी।
जय उर्फ बब्लू आर्य ने कहा कि वे विरोध करने के लिए किसी भी स्तर पर जा सकते हैं। आरोप लगाया कि दो मार्च को जनरल ओबीसी से जुड़े एक कर्मचारी ने आपत्तिजनक बयान दिया था। उनके खिलाफ एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इस मौके पर जितेंद्र चनियाल, सुनील कुमार, महेंद्र, मनोज कुमार, अशोक चौधरी, जितेंद्र, बसंत कुमार, भरत कुमार, अतुल कुमार, सुरेंद्र, पंकज और सचिन आदि मौजूद थे।