फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघिन के शिकारियों के पीछे सुरक्षा एजेंसी

Mon, 22 Apr 2013 03:43 PM IST
हल्द्वानी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर वन प्रभाग के दचौरी रेंज में बाघिन के शिकार के मामले में जंगलात ने इनवेस्टिगेशन ब्यूरो (आईबी) की भी मदद मांगी है। आईबी के अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया है।
विज्ञापन


आईबी अपराधियों को पकड़ने में हर उस तरह से मदद कर रही है, जिसमें जंगलात को दक्षता नहीं है।

वनाधिकारियों का दावा है कि जांच, पूछताछ से कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। तराई पश्चिम वन प्रभाग में मारी गई बाघिन के शिकार ने देहरादून से लेकर दिल्ली तक खलबली मचा दी है।

दिल्ली से वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की टीम घटना स्थल का दौरा कर चुकी है। अब शिकारियों को पकड़ने को जंगलात ने आईबी से मदद मांगी है।

हल्द्वानी से आईबी के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा भी किया है। सूत्रों के अनुसार आईबी ने शिकारियों को पकड़ने में आधुनिक तकनीक मदद और अपने नेटवर्क को लगा दिया है।
विज्ञापन


डीएफओ निशांत वर्मा कहते हैं कि शिकारियों को पकड़ने में कई संगठनों से मदद मांगी गई है, कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। उम्मीद है कि जल्द शिकारी दबोचे जायेंगे।

जांच रिपोर्ट मिली
रामनगर वन प्रभाग के दचौरी रेंज में दो मार्च को बाघिन और तेंदुआ मरे मिले थे। इनको जहर देकर मारे जाने की आशंका थी।

रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ के अनुसार मामले की जांच के लिए बाघिन की आंत के टुकड़े को जांच के लिए बरेली स्थित आईवीआरआई को भेजा गया था, जहां से जहर की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


जहां वन्यजीव मरे थे, उसके पास जमा पानी के नमूने भी भेजे गए थे, उसकी रिपोर्ट में पानी में जहर नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें