फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Deepak Rawat: कमिश्नर दीपक रावत ने अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- विकास कार्यों को धरातल पर उतारें विभाग

Thu, 01 Aug 2024 04:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बृहस्पतिवार को भीमताल विकास भवन में कुमाऊं मंडल के अधिकारियों के साथ केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बृहस्पतिवार को भीमताल विकास भवन में कुमाऊं मंडल के अधिकारियों के साथ केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा बैठक की। कमिश्नर ने सभी सीडीओ को लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


कमिश्नर ने कुमाऊं मंडल में जल जीवन मिशन, कृषि, बागवानी, मौनपालन, मत्स्य पालन, फूलों की खेती और एनआरएलएम में संचालित योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विशेष जोर देने को कहा। कमिश्नर ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पंपिंग योजना से पानी उपलब्ध कराने के साथ स्वरोजगार के लिए कलस्टर योजना पर काम किया जाए। ताकि ग्रामीणों की आजीविका बढ़ सके। कमिश्नर ने कहा कि भीमताल पार्किंग निर्माण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ताकि जाम की समस्या हल हो सके। साथ ही भीमताल सिडकुल में सब्सिडी लेकर उद्योग नहीं खोलने वालों को चिन्हित करने के निर्देश सिडकुल अधिकारियों को देने की बात कहीं।

ये पढ़ें- CRIME: अब रामनगर में टेंपो में युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर वाहन में सवार लोगों ने आरोपी को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर ने कहा कि भूमियाधार के सूपी में भूस्खलन को लेकर भूगर्भीय टीम को भेजा जाएगा। कमिश्नर ने कहा कि उन्होंने खुद भी खूपी गांव का निरीक्षण कर उनकी समस्याओं को हल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए विकास भवन में पौधरोपण किया। साथ ही महिला समूहों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें