फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के खाई में गिरने से पति की मौत पत्नी घायल

विज्ञापन
पदमपुरी में कार के खाई में गिरने के बाद घायलों को बाहर लाती पुलिस और ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के पदमपुरी के पास सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई तो उनकी पत्नी घायल हो गईं। घायल महिला को भीमताल के सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

तहसीलदार नितेश डागर ने बताया कि चांफी निवासी जीवन नाथ गोस्वामी (55) सोमवार को अपनी पत्नी राधा गोस्वामी (46) के साथ कार में धारी से चांफी की तरफ आ रहे थे। तभी अचानक पदमपुरी के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना राजस्व पुलिस और भीमताल पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों और भीमताल पुलिस की मदद से दोनों को खाई से बाहर निकाला। जिसमें जीवन गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि उनकी पत्नी को हल्की चोट आई थी। भीमताल के सीएचसी में उनका इलाज कराकर छुट्टी दे दी गई। मृतक पेशे से काश्तकार थे जबकि उनकी पत्नी राधा देवी पशुपालन विभाग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

उनकी दो बेटियां हैं। जिनमें नेहा गोस्वामी राजस्थान और मोनिका गोस्वामी पंतनगर में रहकर पढ़ाई कर रहीं हैं। वहीं गांव में होली से पहले इस घटना से मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक जीवन गोस्वामी ने सीट बेल्ट पहनी हुई थी। जिसकी वजह से वह कार में ही फंसे रह गए। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रेस्क्यू टीम में भीमताल थानाध्यक्ष कैलाश जोशी, पटवारी पूरन गुणवंत सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें