फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन बाद खत्म हुई स्टोन क्रशरों की हड़ताल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। छह दिन से चल रही स्टोन क्रशरों की हड़ताल सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की मौजूदगी में जिला प्रशासन और क्रशर स्वामियों की वार्ता के बाद समाप्त हो गई।
विज्ञापन

सप्ताह भर पूर्व हाईकोर्ट ने स्टोन क्रशरों में अनियमितता की जांच के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन और खान विभाग द्वारा क्रशरों में छापा मार कार्रवाई शुरू की गई। इससे नाराज क्रशर संचालकों ने जिला प्रशासन और खान विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर माल की खरीद और ब्रिकी पर रोक लगा दी थी जिससे गौला में उपखनिज निकासी भी प्रभावित हुई।
हल्द्वानी लालकुआं क्षेत्र में स्थापित करीब 22 स्टोन क्रशरों के छह दिन तक लगातार बंद रहने से 12 करोड़ का नुकसान भी हुआ। सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की मौजूदगी में स्टोन क्रशर एसोसिएशन की जिल प्रशासन से वार्ता के बाद एसोसिएशन ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा क्रशर संचालकों का उत्पीड़न न किए जाने के आश्वासन पर सोमवार से क्रशरों को खोल दिया गया है।
विज्ञापन

होली के बाद गौला में रफ्तार पकड़ेगा चुगान
स्टोन क्रशरों की हड़ताल समाप्त होने से होली के बाद गौला में भी चुगान में तेजी आएगी। दूसरे सर्वे के बाद शासन ने गौला से 12 लाख घनमीटर अतिरिक्त उपखनिज निकासी की अनुमति वन निगम को दी है। हड़ताल पर गए क्रशर संचालकों द्वारा माल की खरीद न किए जाने से गौला में निकासी भी बंद हो गई थी। गौला संघर्ष समिति के अध्यक्ष पम्मी सैफी का कहना है कि हड़ताल समाप्त होने से डंपर स्वामियों व खनन कारोबारियों को भी राहत मिली है होली के बाद गौला में फिर से चुगान शुरू हो सकेगा।
बढ़े सर्किल रेट के विरोध में चल रहा धरना भी खत्म
बढ़े हुए सर्किल रेट के विरोध में चल रहा आंदोलन सोमवार को 40 वें दिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने हल्द्वानी क्षेत्रीय संघर्ष समिति के संयोजक और सह संयोजक को बुद्ध पार्क में जूस पिलाकर धरना खत्म कराया।
सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, एडीएम (वित्त एवं राजस्व), सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह दोपहर लगभग सवा बारह बजे बुद्ध पार्क पहुंचे। भगत ने समिति के पदाधिकारियों से बढ़े हुए सर्किल रेट को लेकर एक घंटे तक बात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर बात की।
कहा कि पूरे प्रदेश में सर्किल रेट 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ा है। हल्द्वानी में सौ से तीन सौ प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री ने भगत से कहा कि 15 मार्च को एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर देहरादून आ जाएं और बैठकर बात कर लेंगे। समिति के संयोजक ललित जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद समिति ने धरना स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस दौरान शोएब अहमद, खजान पांडे, बलवंत नेगी, सरबजीत सिंह, प्रमोद तोलिया, लीला कांडपाल, सूरज गोनिया, शैलेंद्र सिंह दानू, प्रमोद कोटलिया, दिनेश नैनवाल, सुरेश शर्मा, कुणाल अरोरा, संदीप बिनवाल, कैलाश साह, नितिन भट्ट, विजय गुप्ता, कमल जोशी, बाशित खान आदि थे।
नेता प्रतिपक्ष के सदन में उठाया था मामला
एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश समेत कांग्रेस के अन्य विधायकों ने बढ़े हुए सर्किल रेट का सदन में पुरजोर विरोध किया। सदन में मामले को उठाने के बाद सरकार हरकत मेें आई। भाजपा घोषणाएं तो करती है मगर पूरा कभी नहीं करती है। सरकार ने सर्किल रेट को लेकर किया वादा अगर पूरा नहीं किया तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें