फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसने कालाढूंगी से टिकट ही नहीं मांगा उसे कैसे दे दिया: महेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कालाढूंगी सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी नहीं बनाने पर दावेदारी कर रहे महेश शर्मा नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि महेंद्र पाल ने कालाढूंगी से टिकट नहीं मांगा था फिर चयन कैसे हो गया। टिकट फाइनल होने से आधा घंटा पहले तक उनके पास बधाई संदेश आने लगे थे। आधे घंटे बाद अचानक उनका नाम काटा गया। उन्होंने यह भी कहा कि अभी भी हाईकमान ने भरोसा दिलाया है। निर्दलीय चुनाव लड़ने के संबंध में अभी कुछ नहीं कह सकते। फैसला आने के बाद विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

महेश शर्मा के घर मंगलवार को समर्थकों का जमावड़ा लगा। उन्होंने महेश शर्मा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का आग्रह किया। समर्थकों ने महेंद्र पाल को बाहरी प्रत्याशी बताते हुए टिकट बदलने की मांग की। महेश शर्मा ने कहा कि महेंद्र पाल न तो क्षेत्र में रहे और न ही कोई तैयारी की थी। जबकि उन्होंने 218 बूथों पर दिनरात मेहनत कर गांव-गांव में घूमकर बूथ कमेटियों का गठन किया। कोविड काल में गरीबों को राशन बांटा। गरीब बस्तियों में कंबल बांटे, जनता के बीत स्थानीय मुद्दे पर 48 घंटे का उपवास रखा।
कोई नाराज नहीं सभी को मना लिया है: पाल
हल्द्वानी। कांग्रेस के कालाढूंगी सीट से प्रत्याशी महेंद्र पाल का कहना है कि कांग्रेस एक परिवार है। मामूली बातें होती रहती हैं। अब कोई नाराज नहीं है। उनकी सभी से बात हो गई है। सब एकजुट होकर कांग्रेस को जिताएंगे। वह 27 जनवरी को नामांकन कराएंगे।
विज्ञापन

हाईकमान का निर्णय सर्वोपरि: भोला भट्ट
हल्द्वानी। कालाढूंगी सीट से कांग्रेस के दावेदार रहे पूर्व प्रमुख भोला भट्ट का कहना है कि वह तो जन्मजात खांटी कांग्रेसी हैं। हमेशा कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है। सभी कांग्रेसी मिल जुलकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें