फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो दिन बाद खुले अस्पताल, मरीजों की उमड़ी भीड़

Wed, 28 Oct 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लगातार दो दिनों के अवकाश के बाद मंगलवार को जिले के सरकारी अस्पताल खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार की साप्ताहिक छुट्टी और सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण ओपीडी सेवाएं बंद रहने से मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही पंजीकरण काउंटरों और डॉक्टरों के कक्षों के बाहर लंबी कतारें लग गईं। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल में ही 1150 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। जिला अस्पताल की ओपीडी में दोपहर तक 600 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराया जबकि बेस अस्पताल में 550 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी मरीजों की भीड़ रही। अस्पतालों में भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों और तीमारदारों को डॉक्टरों से परामर्श लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। अस्पताल पहुंचने वाले अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, सिरदर्द और पेट दर्द जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे। इसके अलावा फ्रैक्चर और अन्य गंभीर समस्याओं से जूझ रहे मरीज भी उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार, मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण और बुखार के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में बदलते मौसम और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल और बुखार के मामले तेजी से बढ़े हैं। अस्पताल में जीवन रक्षक दवाओं और अन्य जरूरी औषधियों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। -डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें