रानीखेत (अल्मोड़ा)। लालकुर्ती कुमपुर बाजार में आयोजित रामलीला में सोमवार रात लंका दहन और रावण-अंगद संवाद का मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
वहीं नगरपालिका चिलियानौला के रामलीला मंच पर शत्रुघ्न-मंथरा संवाद, केवट मिलन सहित विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप पांडे ने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष सुंदर कुवार्बी, मुकुल सती, अरुण रावत और दिनेश घुघ्त्याल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।