फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फार्मासिस्ट के सहारे अस्पताल, मरीज हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़पानी में एक साल से डॉक्टर का पद रिक्त होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर नहीं होने के चलते अस्पताल का जिम्मा फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है। दूरदराज से अस्पताल में आने वाले मरीजों को इलाज नहीं मिल पाने के चलते धारी, हल्द्वानी और नैनीताल के अस्पताल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मज्यूली की पूर्व प्रधान पुष्पा देवी और किशन रावत ने बताया कि डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टर की जल्द तैनाती की मांग की है। साथ ही अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की तैनाती की भी मांग की है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी पहाड़पानी डॉ. हिमांशु कांडपाल ने कहा कि प्रदेश में नए चिकित्सकों की हाल में भर्तियां हुई हैं। उम्मीद है कि पहाड़पानी में भी जल्द चिकित्सक की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें