फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्रों का किया सम्मान

Sun, 15 Nov 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. होशियार सिंह धामी ने शनिवार को डीएसबी परिसर के भौतिकी विज्ञान विभाग सभागार में विवि के वर्ष 2011 से 2013 तक के विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्रों को पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने मेधावी छात्रों से श्रेष्ठ नागरिक बनकर समाजसेवा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर कुलसचिव प्रो.डीसी पांडे, परीक्षा नियंत्रक प्रो.रजनीश पांडे, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.देवेंद्र सिंह बिष्ट, कुलानुशासक डा.आशीष तिवारी, कला संकायाध्यक्ष प्रो.भगवान सिंह बिष्ट, विज्ञान के प्रो.संतोष कुमार, तकनीकी संकायाध्यक्ष प्रो.एसपीएस मेहता, शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रो.आरएस पथनी, मेडिकल कालेज हल्द्वानी के प्राचार्य तथा कुविवि चिकित्साशास्त्र के संकायाध्यक्ष डा.सीएमएस रावत, कामर्स व प्रबंधन के संकायाध्यक्ष प्रो.पीसी कविदयाल समेत शिक्षक और छात्र मौजूद रहे। संचालन वनस्पति विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक और कुविवि के एनएसएस के मुख्य समन्वयक प्रो. ललित तिवारी ने किया।

वर्ष 2011 के पदक धारक
उमाशंकर जोशी, नेहा गुप्ता, सुनीता, भौरियाल, स्नेहा पाठक, हर्षिता तिवारी, राजन कुमार कफल्टिया, मृनानि तिवारी, गंगा तमांग, ललित मोहन कांडपाल, दीपाली अग्रवाल, हिमानी तिवारी, राजीव भट्ट, बालम सिंह, राधा कांडपाल, सुमित श्रीवास्तव, ज्योत्सना धानिक, आयुषी अरोरा।
विज्ञापन


वर्ष 2012 के पदक धारक
मुकेश उपाध्याय, गुंजन मठपाल, मनोज कुमार, अनुराधा, उर्मिला, शालिनी मिश्रा, प्रभा बिष्ट, दीपा लोहनी, सुनीता भट्ट, श्वेता उपाध्याय, मीनाक्षी नेगी, इकरमजीत मान, पूनम बिष्ट, जैनब फातिमा, भावना अग्रवाल, रितिका जोशी, अमन वर्मा, नैंसी सिंह, निशा चौधरी, रोहित साह, मनोज कुमार।

वर्ष 2013 के पदक धारक
कृतिका बोरा, अमृतपाल कौर, आंचल, पिंकी भट्ट, लवली रानी, मीनू शर्मा, जगमोहन परगांई, सुमित श्रीवास्तव, अंकिता गडिया, नेहा रजवार, विवेक कुमार मौर्या, मृणाल पांडे, हुसैन एस रेशमवाल, उम्मेद सिंह, निमित कुमार शर्मा, भूमिका रानी, नेहा बिष्ट, रेनू मनराल, निखिल निझावन, राम सिंह बिष्ट, धीरज बल्यूटिया।

एनसीसी कैडेट भी हुए सम्मानित
समारोह के दौरान आरडीसी कैंप में चयनित होने पर चार एनसीसी कैडेटों को कुलपति प्रो. एचएस धामी की ओर से विशेष रूप से ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले कैडेटों में भानु प्रकाश हर्बोला, नीरज शर्मा, राजन जोशी और अनीता नयाल शामिल थीं। समारोह में वर्ष 2011 में समाजशास्त्र विषय में 68 फीसदी हासिल करने वाले और कुमाऊं विवि कर्मी डा. मोहित सनवाल को भी कुलपति ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें