फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठकी होली में मंत्रमुग्ध हुए होल्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा के आयोजन में वसंत पंचमी के मौके पर बैठकी होली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शिक्षाविद नवीन चंद्र साह ने बैठकी होली का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि में कुमाऊंनी होली की अपनी विशिष्ट पहचान है। उन्होंने मैं ना जाऊं बृज में....होली गीत का गायन भी किया।
नरेश चमियाल ने माता सरस्वती दो हमें वरदान, सुर लय ताल का ज्ञान कराना दूर हटाओ अज्ञान..., सोनी जंतवाल ने मां सरस्वती शारदे गीत पेश किया। कई होल्यारों ने होली गायन कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इससे पूर्व श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह और महासचिव जगदीश बवाड़ी ने होल्यारों का स्वागत किया। हारमोनियम पर नरेश चमियाल, तबले पर नवीन बेगाना और अमन ने संगत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सभा उप सचिव विमल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, पूर्व महासचिव राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, अशोक साह, भीम कार्की, कैलाश जोशी, मनोज पांडे, केसी उपाध्याय, हिमांशु जोशी, मिथिलेश पांडे आदि मौजूद थे। संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें