फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्य के साथ वसंत महोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। प्रगतिशील सांस्कृतिक समिति पैठपड़ाव की ओर से 29वां वसंत महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में देवभूमि ग्रामीण सांस्कृतिक कला समिति रामनगर और प्रवाह सांस्कृतिक एवं जनकल्याण समिति अल्मोड़ा के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

समिति सचिव दीप चंद्र जोशी ने बताया कि ये वसंत उत्सव 5 दिन का होता था, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते सिर्फ एक दिन का आयोजन किया गया और दो ही टीमों को बुलाया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि चेयरमैन हाजी अकरम रहे और संचालन वीरेंद्र पांडे ने किया।
कार्यक्रम में कलाकारों ने लोकनृत्य और लोकगीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। लोकगायक हरिमन दा ने भी अपने गीतों से दर्शकों का मनमोहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश चंद्र हर्बोला ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दिनेश सत्यवली, हरमोहन लटवाल, किशन रसीला, चंदन कोतवाल, भवानी शंकर, पप्पी पपनै आदि मौजूद रहे।
वसंत पंचमी पर सुंदरकांड पाठ
गरमपानी/भीमताल/कालाढूंगी/भवाली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भीमताल में मंगलवार को वसंत पंचमी पर सुंदरकांड, हवन और भजन-कीर्तन किए गए। यजमान नितेश बिष्ट, ममता बिष्ट, पवन उप्रेती, कविता उप्रेती, भुवन पलडिया, राधा पलडिया रहे।
खैरना के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। प्रधानाचार्य तुलसी प्रसाद भट्ट ने वसंत पंचमी के महत्व के बारे में बताया। यहां व्यवस्थापक रोहित अग्रवाल, बबीता, राधा त्रिपाठी, मंजू ढौंडियाल, हंसा जोशी, संगीता साह, पूजा पिनारी, रोशनी, गीता पाठक, प्रमोद कुमार आदि रहे। उधर, कालाढूंगी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सरस्वती पूजन, सुंदरकांड, हवन यज्ञ और अक्षरारंभ संस्कार का आयोजन हुआ। कथावाचक गणेश पांडे और उनकी मंडली ने सुंदरकांड सहित पूजा अर्चना कराई। यहां स्कूल प्रधानाचार्य किशन बिष्ट, पॉलिटेक्निक प्रधानाचार्य अखिलेश वर्मा, समिति अध्यक्ष दीवान बिष्ट आदि थे। इधर, गोस्वामी विद्या मंदिर में भी पूजा-अर्चना हुई।
इधर, सरस्वती शिशु मंदिर भवाली में पुरोहित कैलाश सुयाल ने पूजा-अर्चना के साथ सुंदरकांड पाठ कराया। स्कूली बच्चों ने सरस्वती का रूप धारण कर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान यजमान प्रधान पंकज निगल्टिया, प्रधान सिरोड़ी नीमा बिष्ट, उमा पढालनी, व्यवस्थापक राजेंद्र लाल साह, प्रधानाचार्य मनोहर, आचार्य रमेश कांडपाल, मोहन सिंह बिष्ट, प्रगति जैन, दीपक भंडारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें