फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल वाले होली के रंगों से हो सकती हैं दिक्कतें : डॉ. दुग्ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। रंगों के त्योहार होली में केमिकल वाले रंग कई बार लोगों के चेहरे व आंखों को नुकसान पहुंचा देते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए अस्पताल में डॉक्टर मरीजों को रंगों का प्रयोग करते समय सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

बीडी पांडे अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि होली के केमिकल वाले रंग से कई नुकसान हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि होली के रंग में प्रयोग किए जाने वाले केमिकल त्वचा को जला सकते हैं जिससे खुजली या एलर्जी हो सकती है। इससे त्वचा पर दाने या लालिमा आ सकती है। होली के रंगों के आंखों में जाने से जलन पैदा हो सकती है। यह बालों को रुखा और कमजोर बना सकते हैं। उन्होंने होली मनाने के दौरान केमिकल वाले रंगों से बचने की सलाह दी है। साथ ही दिक्कत होने पर डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी है।

ऐसे बरतें सावधानियां
डॉ. दुग्ताल का कहना है कि होली मनाते समय सुरक्षित हर्बल रंगों का चयन करना चाहिए जो त्वचा और आंखों को नुकसान न पहुंचाए। त्वचा और आंखों की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें