फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीईओ के साथ कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Wed, 25 Feb 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/नैनीताल। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल मारपीट मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार किया। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने भी समर्थन देते हुए मारपीट और अभद्रता को लेकर नाराजगी जाहिर की। कर्मचारियों ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ विधायक और उनके समर्थकों की ओर से की मारपीट और अभद्रता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। इस दौरान डीईओ प्रारंभिक एचबी चंद, जिलाध्यक्ष कमल चौधरी, सचिव चंचल लोशाली, प्रदीप कुमार, संजय कुमार टम्टा, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, बलवान रावत, सुरेश चंद्र नौटियाल, गोविंद मर्तोलिया आदि मौजूद रहे। नैनीताल में शिक्षा विभाग के कर्मियों का कार्यबहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने मंगलवार को नैनीताल स्थित मंडलीय कार्यालय पर एकत्र होकर घटना के प्रति रोष जताया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। कर्मचारियों ने कहा कि घटना के बाद से कार्यालयों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। यहां ललित उपाध्याय, संजय रौतेला, दिनेश साह, मनोज कुमार आर्या, संजय कनवाल, निर्मला आदि मौजूद रहे। मंडलीय कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतला ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ हुई मारपीट और अभद्रता की निंदा की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें