फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रख्यात लोक गायक स्व. हीरा सिंह राणा की स्मृति में बनेगा सांस्कृतिक कला केंद्र

विज्ञापन
Hira singh Rana in Almora
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के अनेक लोगों ने डढोली मानिला में एक गोष्ठी आयोजित कर उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक स्व. हीरा सिंह राणा की स्मृति में एक सांस्कृतिक कला केंद्र की स्थापना करने का निर्णय लिया है। वक्ताओं ने लोक गायक स्व. राणा के योगदान पर चर्चा करके आगामी 16 सितंबर को उनकी जयंती को यादगार बनाने की बात कही है।
विज्ञापन

स्व. राणा की जन्मस्थली डढोली में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि स्व. राणा नितांत साधारण व्यक्ति थे। संघर्षों से जूझते हुए उन्होंने लोक कला को शिखर तक पहुंचाया और अपना स्थान बनाए रखा। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान गाए गए राणा के गीतों ने लोगों को प्रेरणा और हिम्मत दी थी। लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि लोककवि, लोकगायक, विचारक, कलाकार हीरा सिंह राणा की स्मृति में उनकी जन्मभूमि में एक संस्था का गठन किया जाए, जो उन्हें हमेशा याद करे। साथ ही नई प्रतिभाओं को उभरने के अवसर प्रदान करे। इस संस्था के जरिये लुप्त होती कुमाऊंनी भाषा, संस्कृति लोककाव्य के संरक्षण के लिए भी काम किया जाएगा। यह भी तय हुआ कि 16 सितंबर को उनकी जयंती पर कार्यक्रम किए जाएंगे।
गोष्ठी में स्व. राणा के मित्र पूर्व प्रधानाचार्य ऊर्बा दत्त लखचौरा, जीएस चौहान, चंद्रशेखर गहत्याड़ी, कुंदन सिंह रावत, तुला सिंह तड़ियाल, रामदत्त शर्मा, बिशन दत्त शर्मा, शंकर फुलारा, रमेश चंद्र भट्ट, केएस बंगारी, कृपाल सिंह शीला, ईश्वर चंद्र कोहली, आनंद भट्ट, ख्याली दत्त, मोहन सिंह पटवाल, जीएस चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें