फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: एमबीपीजी में हाईवोल्टेज ड्रामा, दो छात्रों ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल; रिजल्ट के लिए छत पर चढ़े

Wed, 02 Sep 2026 09:16 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को रिजल्ट घोषित करने की मांग को लेकर नौ छात्र कॉलेज की छत पर चढ़ गए। दो छात्रों ने खुद पर पेट्रोल डालने की कोशिश की, जिसमें एक छात्र की आंखों में पेट्रोल के छींटे पड़ने से वह बेहोश हो गया। े
विज्ञापन
रिजल्ट के लिए छत पर चढ़े छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्नातक द्वितीय, चतुर्थ और बैक पेपर का रिजल्ट घोषित करने की मांग के लिए नौ छात्र कॉलेज की छत पर चढ़ गए। दो छात्र ने खुद पर पेट्रोल डालने की कोशिश की। आंखों में पेट्रोल के छींटे पड़ने से एक छात्र बेहोश हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ढाई घंटे में छात्रों को नीचे उतारा।

12.30 बजे छत पर चढ़े, 2.51 बजे पुलिस ने उतारा

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर 12:30 बजे भविष्य रावत, मेहुल साह, मुकेश पांडे, रजत कुमार, हर्ष शर्मा, वशिष्ठ कुमार, योगेश बृजवासी,दीपा रैकुनी और अक्षिता दानू अचानक कॉलेज की छत पर चढ़ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रों का आरोप था कि दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम अब तक जारी नहीं हुआ है। इसी दौरान दो छात्रों मेहुल साह और मुकेश पांडे ने बोतल से खुद पर पेट्रोल डालने की कोशिश की। आंखों में पेट्रोल के छींटे पड़ने से मुकेश बेहोश हो गया। पुलिस दोनों छात्रों को बेस अस्पताल ले गई। इससे पूर्व छात्रों की प्राचार्य एनएस बनकोटी के साथ उनके कक्ष में वार्ता हुई। प्राचार्य ने छात्रों की बात रजिस्ट्रार से भी कराई।

प्राचार्य बोले- रिजल्ट जारी हो चुका है, अराजक छात्रों को चिह्नित करेंगे
प्राचार्य एनएस बनकोटी ने बताया कि परिणाम जारी हो चुका है और शाम तक कॉलेज में पहुंच जाएगा। उन्होंने मौके पर ही छात्रों की बात विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से फोन पर कराई। उन्हें बताया गया कि बैक पेपर और द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट शाम तक अपलोड करने का आश्वासन भी दिया लेकिन छात्र परिणाम तुरंत जारी करने की मांग पर अड़े रहे। आखिरकार पुलिस ने 2:51 बजे सभी को छत से नीचे उतारा।

पुलिस के मुताबिक खुद पर पेट्रोल डालने वाले दोनों युवकों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेस अस्पताल सूत्रों के मुताबिक दोनों की हालत खतर से बाहर है।

अराजकता करने वाले छात्रों को चिह्नित कर पुलिस को सूची सौंपी जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - प्रो. एनएस बनकोटी, प्राचार्य

आगामी छात्रसंघ चुनाव है बवाल की जड़

विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग के लिए महाविद्यालय में छात्रों के हंगामे को छात्रसंघ चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। जिन छात्रों ने पेट्रोल उड़ेलकर सिस्टम को डराने की कोशिश की वह इस बार छात्रसंघ चुनाव में दावेदारी करने जा रहे हैं। उनके नाम के पोस्टर अभी से दिखने लगे हैं। कॉलेज के प्राचार्य का भी मानना है कि यह सब आगामी छात्रसंघ चुनाव के कारण किया जा रहा है। रजिस्ट्रार से बात कराने और शाम तक परिणाम जारी करने के लिए आश्वस्त करने के बाद भी उनका छत पर चढ़कर अराजकता दिखाना भी उचित नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें