फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च स्तरीय जांच कमेटी करेगी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण में बरती गई अनियमितताओं की जांच अब शासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच समिति करेगी। शासन ने एक सप्ताह के भीतर समिति को जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण में देरी के साथ ही अन्य कई तरह की अनियमितताएं मिली थी। जांच के लिए डीएम सविन बंसल द्वारा शासन को रिपोर्ट भेजने के बाद मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया था। बीते दिनों मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जांच आख्या डीएम सविन बंसल को सौंपी गई। डीएम द्वारा शासन को जांच आख्या भेजने के बाद शासन ने इसे गंभीरता से लेकर सचिव खेल बृजेश कुमार संत के निर्देशन में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। सूचना विभाग से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संत द्वारा जांच समिति में उप निदेशक युवा कल्याण निदेशालय अजय कुमार, परियोजना प्रबंधक उत्तराखंड पेयजल संसाधन एवं निर्माण विकास निगम, खेल ईकाई देहरादून, राकेश चंद्र और जिला क्रीड़ा अधिकारी हल्द्वानी अख्तर अली को नामित किया गया है। सचिव बृजेश कुमार संत द्वारा जारी आदेश में समिति को स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण कार्य एवं गुणवत्ता के पारदर्शी आधार पर रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर शासन को उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें