फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल बने प्रमुख सचिव न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट ने मंगलवार को कई जिला जजों का तबादला किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (विजिलेंस) अनुज संगल की ओर से जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल को प्रमुख सचिव (न्याय) बनाया गया है। वहीं, बागेश्वर के जिला जज धनंजय चतुर्वेदी हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

निदेशक उजाला डॉ. ज्ञानेंद्र शर्मा को जिला जज पिथौरागढ़, सीपी बिजल्वाण पीठासीन अधिकारी फूड सेफ्टी अपीलीय ट्रिब्यूनल देहरादून को जिला जज बागेश्वर, जिला जज पिथौरागढ़ राजेंद्र जोशी को जिला जज नैनीताल, पीठासीन अधिकारी लेबर कोर्ट नितिन शर्मा को निदेशक उजाला, जिला जज नैनीताल राजीव खुल्बे को स्टेट लीगल सर्विस कमेटी (सालसा) का सदस्य सचिव बनाया गया है। औद्यौगिक ट्रिब्यूनल कम लेबर कोर्ट हल्द्वानी के वरुण कुमार को लेबर कोर्ट काशीपुर का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। ये आदेश तत्काल प्रभावी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें