फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट क्षेत्र में लगा हाईटेक एटीएम

विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट क्षेत्र के हाईटेक एटीएम से रकम निकालता बैंक उपभोक्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत कलक्ट्रेट क्षेत्र में अब उच्चीकृत एटीएम लग गया है। नई तकनीक से युक्त इस एटीएम ने बाकायदा काम करना शुरू कर दिया है। इससे अब लोगों को बगैर एटीएम कार्ड के भी धन निकासी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

चंपावत जिले में 45 एटीएम है, इनमें से ज्यादातर में धन निकासी के लिए एटीएम कार्ड की जरूरत होती है, लेकिन अब चंपावत कलक्ट्रेट के पास वाले एसबीआई के एटीएम में बगैर एटीएम कार्ड के धन निकाला जा सकेगा। एसबीआई की चंपावत शाखा के मुख्य प्रबंधक प्रमोद अरोड़ा ने बताया कि कलक्ट्रेट क्षेत्र में हाईटेक एटीएम मशीन लग गई है। इसमें बगैर किसी एटीएम कार्ड के रुपयों की निकासी खाते से की जा सकेगी। एटीएम की क्लोनिंग और अन्य तरह से होने वाली ठगी से राहत भी मिल सकेगी। इससे पूर्व मुख्य शाखा, शांत बाजार व एसएसबी के पास वाले एटीएम में ये सुविधा है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए स्मार्टफोन के जरिये बैंक में रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें