फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा महोत्सव में नहीं होंगे खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
लोहाघाट के गोरखानगर में नवरात्र में दुर्गा महोत्सव को लेकर चर्चा करते आयोजक। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना महामारी के चलते गोरखा नगर लोहाघाट के दुर्गा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताएं निरस्त कर दी गई है। महोत्सव में सिर्फ रात को भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।
विज्ञापन

रविवार को नगर पंचायत सभासद भुवन बहादुर की अध्यक्षता और शेखर गोरखा के संचालन में हुई बैठक में नागरिकों ने कोरोना महामारी को देखते हुए दुर्गा महोत्सव को सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि 10 दिनी दुर्गा महोत्सव में खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पूजा-अर्चना के साथ रात में भजन-कीर्तनों का आयोजन किया जाएगा। नवमी और दशमी की पारंपरिक पूजा सामाजिक दूरी के साथ की जाएगी। बैठक में पूर्व सभासद विनोद गोरखा, संजय गोरखा, पवन बहादुर, श्यामू सार्की, राजू सार्की, आकाश थापा, गौतम, सचिन कुमार, रोबिन, शिवा गोरखा, रमा देवी, अमन गोरखा, लाखन गोरखा, पीयूष, मंजू देवी, कलावती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें