फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दिवाली पर बिना वेटिंग उड़ेंगे हेलिकॉप्टर

Fri, 17 Oct 2025 02:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दीपावली के दौरान बस और ट्रेन में तो खासी भीड़ रहने वाली है लेकिन हल्द्वानी से संचालित होने वाली हवाई सेवा में वेटिंग जैसी स्थितियां नहीं हैं।
विज्ञापन

हेली सेवा का संचालन कर रही कंपनी के प्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि वर्तमान में हल्द्वानी से चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के लिए हेलिकॉप्टर चल रहे हैं। हर दिन दो चक्कर लग रहे हैं। दीपावली के दौरान भी हेली सेवा सामान्य दिनों की ही तरह संचालित होगी। दीपावली में वेटिंग नहीं है। बुकिंग जैसी सामान्य दिनों में होती थी वैसी ही है। माई सिटी रिपोर्टर

दिवाली भी खाली, खाली ही जा रहीं रोडवेज बसें

हल्द्वानी। हल्द्वानी से दिल्ली जाने वाली बसों की बृहस्पतिवार को संख्या तो बढ़ी लेकिन सवारी गायब रही। काेई बस 15 तो कोई 16 सवारी लेकर रवाना हुई। विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली से सवारी मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

हल्द्वानी डिपो से बृहस्पतिवार को कुल 20 गाड़ियों का संचालन दिल्ली के लिए किया गया। इसमें कई बसें तो आठ से दस सवारी लेकर ही जा पाईं। एजीएम हल्द्वानी संजय पांडे ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली से आने वाली एसी और वॉल्वो बस पूरी तरह से पैक है। अन्य बसों को भी सवारी मिलने की उम्मीद है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें