नैनीताल। जिला बार संघ की ओर से बृहस्पतिवार को कार्यकारणी का विस्तार करते हुए खेल व सांस्कृतिक सचिव की नियुक्ति की गई है। बार संघ सचिव दीपक रुवाली ने बताया कि संघ की ओर से गंगा सिंह बोरा खेल सचिव और उमेश कांडपाल को सांस्कृतिक सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। संघ की ओर से संबंधित कार्यों के प्रति उनकी रुचि व योगदान को देखते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी है। उपाध्यक्ष शंकर चौहान, उपसचिव दीपक दत्त पांडेय, वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य प्रीति साह, तारा आर्य, शिवांशु जोशी, गौरव कुमार आदि ने नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की है।