हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चंपावत के लिए बुधवार को हुआ ट्रायल सफल रहा। डीजीसीए की अनुमति मिलने के बाद ये सेवा शुरू हो जाएगी। हेलीकॉप्टर एक दिन में इन स्थानों के दो चक्कर लगाएगा।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार दूरस्थ मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत हैली सेवा शुरू होगी। बुधवार को गौलापार स्थित हैलीपेड से इसका ट्रायल किया गया। उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा ने बताया कि हेरिटेज एविएशन और यूकाडा की टीम ने ट्रायल किया। डीजीसीए की टीम स्वीकृति देगी। इसके बाद सात सीटर हेलीकॉप्टर प्रतिदिन दो चक्कर लगाएगा।