झूला पुल गरमपानी के पास की पहाड़ी का कटान के चलते बुधवार को वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इसके चलते पर्यटकों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को एक-एक घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित झूला पुल गरमपानी के पास की पहाड़ी का कटान के चलते बुधवार को वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। इसके चलते पर्यटकों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को एक-एक घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित झूला पुल गरमपानी के पास की एनएच विभाग की ओर से पहाड़ी का कटान किया जा रहा है। इसके चलते एक घंटे काम करने के बाद एक घंटे सड़क से मलबा हटाया जा रहा है। इस दौरान सड़क पर यातायात बंद किया जा रहा है।
सुबह आठ बजे से सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ। सड़क पर एक-एक घंटे के लिए यातायात बंद करने से हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं लोगों ने अधिकारियों से पहाड़ी का कटान जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की है।
विज्ञापन
घंटे यातायात बंद होने से लग रही वाहनों की कतार
सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। इससे एक घंटे काम करने के बाद एक घंटे यातायात बंद करके मलबा हटाया जा रहा है। सड़क के चौड़ीकरण से वाहन चालकों और यात्रियों को सुविधा होगी। -रमेश चंद्र पांडे, एई, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग।