वीकेंड के चलते कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही से शुक्रवार को भीमताल से कैंची धाम तक घंटों जाम लगा रहा। यात्रियों और सैलानियों को तीन घंटे से अधिक जाम का सामना करना पड़ा।
वीकेंड के चलते कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही के चलते शुक्रवार को भीमताल से लेकर कैंची धाम तक घंटों जाम का सामना करना पड़ा। कैंची धाम में जाम लगने से सबसे अधिक परेशानियों का सामना अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रानीखेत, धारचूला, बागेश्वर और हल्द्वानी की ओर आने और जाने वाले यात्रियों और सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को तीन घंटे से अधिक जाम का सामना पड़ा।
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी लगे रहे। पुलिस ने भीमताल और भवाली से शटल सेवा से श्रद्धालुओं को कैंची धाम भेजा। गरमपानी और भीमताल के व्यापारियों ने कहा कि कैंची धाम के जाम के चलते उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। गरमपानी के व्यापारियों ने कहा कि जाम के चलते यात्री और सैलानी नहीं आ पा रहे और इससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।