देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारतीय रेलवे ने भी अपनी तैयारी कर ली है। पंतनगर रेलवे स्टेशन प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए भारतीय रेलवे पूरी तरह तैयार है।
इसको लेकर रेलवे ने कोविड-19 नाम से 11 आइसोलेशन कोच की ट्रेन लालकुआं जंक्शन से तैयार कर पंतनगर में खड़ी कर दी है। यह ट्रेन आवश्यकता पड़ने पर यूपी, उत्तराखंड या किसी भी जरूरतमंद प्रदेश में भेजी जाएगी। खास बात यह है कि इस व्यवस्था की जानकारी न तो स्वास्थ्य महकमे को है और ना ही पुलिस प्रशासन को। संवाद