फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्वास्थ्य... बेस अस्पताल में मेडिसिन वार्ड फुल, दूसरे वार्डों में शिफ्ट हो रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। इस समय हवा में नमी ज्यादा है और पानी भी भी दूषित है। ऐसे में वायरल फीवर और उल्टी-दस्त की समस्या बढ़ रही है। बेस अस्पताल का मेडिसिन वार्ड फुल हो गया है। संख्या ज्यादा होने के कारण कुछ अन्य मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में इन दिनों ओपीडी 1600 तक पहुंच रही है। फिजिशियन, त्वचा रोग, हड्डी रोग और बाल रोग विभाग में सबसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं। फिजिशियन डॉ. आरएस कुंवर ने बताया कि बेस अस्पताल में उल्टी-दस्त, बुखार के अलावा गठिया रोग और बीपी के मरीज काफी ज्यादा आ रहे हैं। वायरल फीवर के 60 मरीज रोजाना आ रहे हैं। उल्टी-दस्त के भी 8 से 10 मरीज नियमित इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा सिर दर्द, गठिया, ब्लड प्रेशर के भी मरीजों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें