फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में तीन लैब सील: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैथोलॉजी लैबों पर मारे छापे, 65 हजार रुपये का जुर्माना

Tue, 16 Jul 2024 11:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

रामनगर में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैबों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को फिर से अभियान चलाया। इस दौरान अनियमितताओं पर तीन लैबों पर कार्रवाई करते हुए 65 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
 
विज्ञापन
रामनगर में तीन लैब सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैबों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को फिर से अभियान चलाया। इस दौरान अनियमितताओं पर तीन लैबों पर कार्रवाई करते हुए 65 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: युवती के साथ किराये पर रह रहे युवक का फंदे पर लटका मिला शव, लड़की मोबाइल लेकर फरार; जानिए पूरा मामला

नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि टीम ने कोटद्वार रोड लखनपुर क्षेत्र में बिंगो हेल्थ केयर लैब पर 10 हजार रुपये, शिवलालपुर चुंगी के पास स्थित न्यू शेख डायग्नोस्टिक सेंटर पर 25 हजार और इसी क्षेत्र में जगदंबा पैथोलॉजी लैब पर 30 हजार का का जुर्माना लगाया है। साथ ही तीनों लैबों को सील कर दिया गया है। इन तीनों लैबों में भारी अनियमितताएं मिली थीं। वहीं डॉ. निकुंज अग्रवाल के क्लीनिक पर निरीक्षण के दौरान सभी प्रपत्र सही पाए गए। उन्होंने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें