फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोहरागांव में नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, ग्रामीण कामकाज छोड़ दो घंटे करते रहे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के पास बोहरागांव में बृहस्पतिवार को कोरोना जांच के लिए कैंप प्रस्तावित था। लेकिन कैंप में मेडिकल टीम ही नहीं पहुंची। इसकी वजह से ग्रामीणों को फजीहत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान चंपा बिष्ट ने बताया कि सुबह लोग पंचायत भवन में पहुंच गए। लोग खेतों में काम छोड़कर दो घंटे तक स्वास्थ्य विभाग की टीम का इंतजार करते रहे। इसके बाद उन्हें फोन पर सूचना मिली कि आज टीम नहीं आएगी। प्रधान चंपा बिष्ट ने बताया कि इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। कहा कि यदि कैंप स्थगित ही करना था तो पहले दिन सूचना दे देनी चाहिए थी। ताकि लोग अपने काम में लगे रहते।
भीमताल के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख हिमांशु पांडे ने कहा कि कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची। बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के विरोध के चलते कैंप स्थगित किया गया है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हुई है। सीएमओ भागीरथी जोशी का कहना है कि एनएचएम कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते कैंप नहीं लगा होगा। कर्मियों के काम पर वापस आते ही कैंप लगाकर कोरोना जांच की जाएगी या फिर कोई अन्य व्यवस्था कर ग्रामीणों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें