फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: झोलाछाप डॉक्टरों से बचकर रहें, पीरूमदारा में स्वास्थ्य विभाग ने सील किया क्लीनिक

Sat, 11 Nov 2023 01:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

रामनगर के पीरूमदारा में एक क्लीनिक में गलत तरीके से मरीजों का उपचार किए जाने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर हुई थी जिस स्वास्थ्य और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को छापा मारा। इस दौरान क्लीनिक में गैर कानूनी ढंग से मरीजों को ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने सील किया क्लीनिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीरूमदारा क्षेत्र में एक क्लीनिक में गलत तरीके से मरीजों का उपचार किए जाने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर हुई थी जिस स्वास्थ्य और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को छापा मारा। इस दौरान क्लीनिक में गैर कानूनी ढंग से दो मरीजों को ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। इस पर टीम ने झोलाछाप के क्लीनिक को सील कर दिया। बताया गया कि इस क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग ने पहले भी दो बार सील किया था। 

विज्ञापन


डाॅ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि पीरूमदारा क्षेत्र में एक बंगाली क्लीनिक की लगातार शिकायत मिल रही थी जिसका संचालन हरी शंकार सरकार कर रहा था। उन्होंने बताया कि उक्त क्लीनिक का पंजीकरण आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के तहत हुआ है। लेकिन वहां गैर कानूनी ढंग से एलोपैथिक चिकित्सा के माध्यम से दो लोगों को ड्रिप चढ़ाई जा रही थी जो कि गैरकानूनी है। 

उन्होंने बताया कि इस क्लीनिक को पूर्व में भी दो बार सील करने की कार्रवाई की गई है। क्लीनिक में एक मेडिकल स्टोर भी संचालित हो रहा था लेकिन मौके पर पंजीकृत मेडिकल स्वामी नहीं मिला। इस पर क्लीनिक को सील कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। बताया कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। टीम में तहसीलदार कुलदीप पांडे, पीरूमदारा चौकी प्रभारी राजेश जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें