फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: पांच से 12 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण को स्वास्थ्य विभाग तैयार, बस आदेश का इंतजार

Sat, 30 Apr 2022 02:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी

सार

कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर के बाद सरकार ने 12 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए समय समय पर टीकाकरण अभियान शुरू किया है। पिछले दिनों शासन ने पांच से 12 साल के बच्चों को भी टीका लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए पांच से 12 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण की घोषणा कर दी है लेकिन अब तक जिले के स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है। हालांकि विभाग का दावा है कि बच्चों के टीकाकरण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


बता दें कि कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर के बाद सरकार ने 12 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए समय समय पर टीकाकरण अभियान शुरू किया है। पिछले दिनों शासन ने पांच से 12 साल के बच्चों को भी टीका लगाने के निर्देश जारी किए हैं। सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अमित चौहान ने बताया कि अभी गाइड लाइन नहीं आई है। बच्चों में वैक्सीन के लिए कुछ नए केंद्र बनाए जाएंगे। आर्डर आते ही इन्हें चिह्नित किया जाएगा और अलग काउंटर भी बनाया जाएगा।

12 से 15 वर्ष के 62 फीसदी किशोरों को लगे हैं टीके
नैनीताल। जिले में अब तक 12 से 15 वर्ष के लगभग 60 फीसदी बच्चों को कोरोना के टीके लग चुके हैं। सीएमओ डा.भागीरथी जोशी ने बताया कि जिले में इस उम्र के कुल 38 हजार 527 बच्चे हैं। इनमें से 24 हजार 50 बच्चों को पहली डोज और 3411 बच्चों को दूसरी डोज भी लग चुकी है। वहीं, 15 से 17 साल के लगभग 80 फीसदी किशोरों को कोरोना का टीका लग चुका है। जिले में 61 हजार 727 बच्चे हैं। इनमें 49 हजार 901 बच्चों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन


अभी उन्हें इस संबंध में लिखित निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। आदेश आते ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मदद से नौनिहालों के टीकाकरण कराया जाएगा। कहा कि टीकाकरण के लिए बनाई गई टीमें पहले से ही इस काम में लगी हुई हैं। - डॉ. भागीरथी जोशी सीएमओ, नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें