देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद उत्तराखंड में भी स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। साथ ही अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों की इन्फ्लुएंजा जांच कराए जाने के लिए कहा गया है।
देहरादून में कोरोना, इन्फ्लुएंजा और स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिले में भी स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों की इन्फ्लुएंजा जांच कराए जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
कई राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। साथ ही संदिग्ध मरीजों की इन्फ्लुएंजा जांच कराने के लिए भी कहा गया। नैनीताल जिले में भी सभी प्रमुख अस्पतालों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे।
सीएमओ डा. भागीरथी जोशी ने बताया कि कोराना, स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग पूरी तरह से सतर्क है। संदिग्ध मरीजों की इन्फ्लुएंजा जांच करवाने के लिए कहा गया है। एसटीएच में इन्फ्लुएंजा जांच भी हो रही है।
विज्ञापन
15 तक कोटाबाग में रहेंगे डाॅ. एसएस बिष्ट
बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. एसएस बिष्ट 15 जनवरी तक हल्द्वानी बेस अस्पताल में मरीजों को नहीं देख पाएंगे। उनकी ड्यूटी कोटाबाग स्वास्थ्य केंद्र में लगाए जाने के कारण 15 जनवरी तक डा. बिष्ट वहीं मरीजों को देखेंगे।