हल्द्वानी कार्यालय में चाय लेकर आने में देरी पर हेड कांस्टेबल ने चाय लेकर गए युवक को इंस्पेक्टर और दरोगा के सामने ही थप्पड़ जड़ दिए। अब अधिकारी मामले में जांच की बात कह रहे हैं।
हल्द्वानी कार्यालय में चाय लेकर आने में देरी पर हेड कांस्टेबल ने चाय लेकर गए युवक को इंस्पेक्टर और दरोगा के सामने ही थप्पड़ जड़ दिए। अब अधिकारी मामले में जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
डीआइजी कैंप कार्यालय के ठीक सामने सड़क किनारे एमटी कार्यालय है। यहां चाय पुलिस कैंटीन से जाती है। कैंटीन कर्मी दीपक के अनुसार सोमवार को सुबह एमटी कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल ने फोन पर चाय का ऑर्डर दिया। कैंटीन में ग्राहक अधिक थे, इसलिए चाय लेकर जाने में विलंब हुआ। जब वह चाय लेकर कार्यालय में पहुंचा तो हेड कांस्टेबल ने ऑफिस में एक इंस्पेक्टर और दरोगा के सामने दो थप्पड़ जड़ दिए।
उधर थप्पड़ मारने का मामला कोतवाली में चर्चा का विषय बना रहा। कोतवाल उमेश मलिक का कहना है कि शिकायत नहीं आई है। उधर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।