फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगति के मामले में उत्तराखंड का दूसरा स्थान

विज्ञापन
हल्द्वानी में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करने पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर ल - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उनके राज्य में जमीन काफी कीमती है और उत्तराखंड में सस्ती। इसलिए अपने यहां के उद्योगपतियों को वे उत्तराखंड में उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे ताकि यहां अधिक से अधिक युवकों को रोजगार मिल सके। सीएम खट्टर ने कहा कि प्रगति के मामले में उत्तराखंड का दूसरा स्थान है।
विज्ञापन

बरेली रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला को विधानसभा चुनाव में समर्थन देने की अपील की। सीएम खट्टर ने कहा कि नीति आयोग ने 2021 की सर्वे रिपोर्ट में उत्तराखंड को सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला दूसरा राज्य बताया है। कहा कि पहले स्थान पर हरियाणा राज्य है। खट्टर ने कहा कि दोनों राज्यों को प्रथम स्थान पर आने के लिए प्रयास करने चाहिए। गोल्ज्यू की जगह गोलू महाराज की जय के साथ खट्टर ने चुनाव अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पवित्र भूमि पर दूसरे राज्यों से लोग दर्शन पूजन के लिए आते हैं।
पीएम के साथ आया था चारधाम यात्रा पर : मनोहर
हरियाणा के सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास नया प्रयोग करने का एक विजन है। प्रधानमंत्री के साथ उन्होंने पांच साल काम किया। पार्टी का काम करते समय सन 2000 में नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा की इच्छा जताई। उस समय पांच लोगों के साथ उन्होंने चारधाम की यात्रा सात दिनों में पूरी की। मोदी ने उस समय बताया था कि पहाड़ के लोग काफी सरल स्वभाव के होते हैं।
विज्ञापन

एक परिवार ने तीन पीढ़ियों तक राज किया लेकिन विकास नहीं किया: मनोहर लाल
हल्द्वानी। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं। इस अवधि में तीन पीढ़ियों तक राज करने के बाद भी कांग्रेस देश का चहुंमुखी विकास नहीं कर पाई। गांधीजी ने कांग्रेस को भंग करने की सलाह दी थी लेकिन सिर्फ एक परिवार की सत्ता लोलुपता के चलते ऐसा नहीं हो सका।
खट्टर ने कहा कि इमरजेंसी में लोगों को लगा कि लोकतंत्र के लिए लड़ना चाहिए। उसके बाद देश में छोटी पार्टियों ने देश को अराजकता में डाल दिया था। बाद में अटल सरकार आने पर बड़ी योजनाएं शुरू हुईं। नदियों को जोड़ने की परियोजना का काम शुरू हुआ और स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत सड़कों का जाल बिछना शुरू हुआ। प्रधानमंत्री रहते हुए अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड का निर्माण किया। उस समय तत्कालीन सीएम एनडी तिवारी को उद्योग लगाने के लिए स्पेशल पैकेज भी दिया था। बाद में कांग्रेस के पीएम मनमोहन सिंह ने पैकेज बंद कर दिया। मनमोहन सिंह अर्थशास्त्री थे लेकिन उनकी सरकार रिमोट कंट्रोल से चलती थी।
खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ बदरीनाथ का पुनर्निर्माण किया और ऑलवेदर रोड के लिए 11 हजार 700 करोड़ रुपये खर्च किए। साथ ही रोपवे पर भी काम शुरू किया। प्रधानमंत्री कहते हैं कि छोटे लोगों का जीवन सुखी करना है। बजट में भी 50 हजार करोड़ रुपये लोगों के घर के लिए दिए गए। हर घर जल से नल योजना की शुरुआत की। पर्वतीय क्षेत्रों में काम करना कठिन है। इसके बावजूद पीएम पर्वतीय क्षेत्राें के लिए पैकेज देते रहे। उत्तराखंड में दो रेल परियोजनाएं शुरू की गई हैं। बजट में दी गई नई वंदे भारत ट्रेन उत्तराखंड को भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हाईवे के लिए अधिक पैसे देने की जरूरत है। शहीद सैनिकों के आश्रितों को हरियाणा में 50 लाख रुपये दिए जाते हैं। यहां भी शहीद के आश्रित को नौकरी देनी चाहिए। गरीबों को चिह्नित कर रोजगार देने और बीमा से जोड़ने के लिए वह सीएम पुष्कर सिंह धामी को सुझाव देंगे।
‘सुरेश भट्ट का कर्ज चुकाना है’
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट का उनके ऊपर कर्ज है। उन्होंने हरियाणा में सरकार बनाने के लिए काफी सहयोग किया था। सुरेश भट्ट का कर्ज चुकाने और भाजपा को जिताने के लिए वह हल्द्वानी आए हैं।
पहले मतदान, फिर जलपान का दिया नारा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि पहले मतदान उसके बाद जलपान के नारे पर काम करना होगा। यदि शादी होगी तो पहले मतदान, फिर कन्यादान के नारे पर सोचना होगा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी ने किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता बिंदेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रत्याशी मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, अनिल कपूर डब्बू, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब, नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, हरिमोहन अरोड़ा, प्रताप बिष्ट ने भी सभा को संबोधित किया।
ढाई घंटे विलंब के लिए माफी मांगी
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को दोपहर 12 बजे आना था लेकिन वे ढाई बजे सभास्थल पर आए। उन्होंने बताया कि मौसम खराब के कारण हेलीकाप्टर उतरने में विलंब हुआ। इसके लिए वह क्षमा मांगते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें महसूस हो रहा है कि काफी संख्या में लोग यहां 11 बजे से उनका इंतजार कर रहे हैं।
चुनाव के थीम गीत को किया लांच
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभा के बाद चुनाव थीम सांग को लांच किया। यह गाना मुख्यमंत्री के आने से पहले बज रहा था। चुनावी सभा के बाद साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री खट्टर लालकुआं के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें