फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल सड़कों के खिलाफ हरदा ने दिया धरना

विज्ञापन
गऊघाट में धरने पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत और अन्य। - फोटो : KITCHHA
विज्ञापन
किच्छा। ग्राम गऊघाट और क्षेत्र की सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने रविवार को कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ गऊघाट में धरना दिया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य ठप हो गया है। लोग सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। गऊघाट में सड़क की मरम्मत के लिए कई बार मांग किए जाने के बाद भी समस्या जस की तस है। उन्होंने कहा कि जसपुर में 100 मीटर सड़क बननी है जो ढाई साल से क्षतिग्रस्त है लेकिन भाजपा शासन में इसकी हालत पर कुछ भी सुनवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कि सिरसा से शक्तिफार्म जाने वाली सड़क के अलावा अन्य बदहाल सड़कों के लिए वह वे रुद्रपुर, जसपुर और नानकमत्ता में भी धरना देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस-जिस जगह पर सड़कें टूटी हैं, वहां प्रदर्शन कर सरकार की नाकामी को उजागर करें।
विज्ञापन

वहां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक नारायण पाल, चेयरमैन दर्शन कोली, कुंदन लाल सक्सेना, सुरेश पपनेजा, अशोक चुघ, हसनैन, वहीदउल्ला खान, विनोद कोरंगा, अखलाक अहमद, बंटी पपनेजा, दिलबाग सिंह, बलवंत सिंह मानकिया, सरताज अली गुड्डू, हरविंदर सिंह चुघ, फजील खान, फिरदौस सलमानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें