फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत रंग लाई पहले हाट बाजार में 60 हजार की कमाई, पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए हाट बाजार की शुरुआत

विज्ञापन
भीमताल हाट बाजार में लगी दुकानों को से सामान खरीदते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए जा रहे पहाड़ी उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा देने के लिए भीमताल में हाट बाजार लगाने की शुरूआत की गई है। रविवार को हाट बाजार का शुभारंभ हुआ। पहले दिन करीब 60 हजार रुपये का कारोबार हुआ। तय किया गया है कि हर रविवार को हाट बाजार लगेगा।
विज्ञापन

पहले हाट बाजार का शुभारंभ रामलीला मैदान में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया और प्रदेश मंडी समिति अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से रामलीला मैदान में 23 स्थानीय महिलाओं के समूहों ने स्वदेशी उत्पादों का बाजार लगाया। शाम पांच बजे तक कुल 60 हजार की ब्रिकी हुई। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने बताया कि जिले के पहाड़ी उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा देने के लिए भीमताल में बाजार लगाया गया है।
चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया और प्रदेश मंडी समिति अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय महिलाओं की आजीविका बढ़ेगी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, एपीडी संगीता आर्या, मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट मनोज, सभासद सुनीता पांडे, रामपाल सिंह गंगोला, बीडीओ दिनेश दिगारी, आशा उप्रेती, लीलावती पलड़िया, राधा कुल्याल, प्रेम कुल्याल, केएस सामंत, रमेश कनवाल, सरस्वती रौतेला, किरन मेहरा, नवीन क्वीरा, दुर्गादत्त पलड़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें