रामनगर (नैनीताल)। अस्पताल में मरीज की मौत के मामले में पुलिस ने तीन माह बाद अज्ञात डॉक्टर और नर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि 29 जुलाई को इंदिरा कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार (25) पेट दर्द की शिकायत लेकर रामनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती हुआ था। भर्ती होने के चार घंटे के भीतर ही उसकी मौत हो गई थी। मरीज की मौत पर उसकी मां सरोज देवी ने डॉक्टर और नर्स पर बेटे को गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगातेे हुए कोतवाली में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इधर एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर अज्ञात डॉक्टर और नर्स के खिलाफ धारा 304ए आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।