फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में पड़ा मिला अधेड़ का अर्धनग्न शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में अधेड़ का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में खलबली मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली थाना स्थित एसडीएम कोर्ट के सामने स्थित रास्ते पर निर्माणाधीन मॉल के बेसमेंट में मंगलवार को अधेड़ का अर्धनग्न शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मौके पर पहुंचे भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर था। पास में एक टीशर्ट, शराब की खाली बोतल, पानी की बोतल, गांजे के अंश, नशे के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला पेपर फॉल समेत अन्य चीजें बरामद हुईं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें